नई दिल्ली, फरवरी 2 -- हनुमान जी को संकटमोचन कहा जाता है, क्योंकि वे भक्तों के संकटों को पल भर में दूर कर देते हैं। ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। इस दिन विशेष उपाय करने से शनि दोष, राहु-केतु की पीड़ा, भूत-प्रेत बाधा और जीवन की हर परेशानी दूर होती है। मंगलवार को हनुमान जी की कृपा से व्यक्ति को साहस, सुरक्षा और सफलता मिलती है। आइए जानते हैं मंगलवार को करने वाले 6 प्रमुख उपाय, जो हनुमान जी को प्रसन्न करते हैं और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हैं।मंगलवार की सुबह हनुमान मंदिर जाएं मंगलवार की सुबह स्नान करके लाल या केसरिया वस्त्र धारण करें। सबसे पहले हनुमान जी के मंदिर जाएं। मंदिर में प्रवेश करते ही दीपक जलाएं और श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें। चालीसा के पाठ से हनुमान जी की विशेष कृप...