प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 17 -- प्रतापगढ़ । राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा दो दिवसीय भ्रमण के लिए मंगलवार को सुबह 10 बजे लोक निर्माण भवन के निरीक्षण भवन पहुंचेंगी। यहां से 11:20 बजे वह माध्यमिक विद्यालय रखहा में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण/गोद भराई एवं अन्नप्रासन्न कार्यक्रम में शामिल होंगी। 12:20 बजे बाबा बेलखरनाथधाम ब्लॉक सभागार में जनसुनवाई और जागरूकता चौपाल में शामिल होंगी। 20 नवंबर को महिला आयोग की सदस्य सुबह 10 बजे मेडिकल कालेज पूरेकेशवराय में प्रशिक्षु छात्रों से संवाद करेंगी। 11:30 बजे श्रीराम बालिका इंटर कॉलेज चिलबिला में मिशन शक्ति कार्यक्रम में शामिल होंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.