गोपालगंज, अप्रैल 8 -- गोपालगंज। अपरिहार्य कारणों से गोरखपुर-पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस को 10 से 28 अप्रैल तक आंशिक रूप से निरस्त किया गया है। इस अवधि में यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को संचालित नहीं होगी। वाराणसी मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि यात्रियों को यात्रा से पूर्व ट्रेन की स्थिति की जानकारी कर लेनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...