कानपुर, जून 13 -- कानपुर देहात। थाना मंगलपुर के मालखाने में भारी वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितता का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मालखाने के प्रभार में हेरफेर और कुल 443 सरकारी व जब्तशुदा सामान (माल) गायब होने के आरोप में पूर्व हेड मुहर्रिर के खिलाफ गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वर्तमान हेड मुहर्रिर यतेन्द्र सिंह ने उच्चाधिकारियों को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2022 में गठित एक विशेष कमेटी के समक्ष तत्कालीन हेड मुहर्रिर/उपनिरीक्षक राजेश सिंह के कार्यकाल के दौरान मालखाने का चार्ज हस्तांतरण शुरू हुआ था। इसके बाद, सितंबर 2025 में राजेश सिंह का स्थानांतरण थाना भोगनीपुर हो जाने पर उन्होंने मालखाने की चाबियां वर्तमान हेड मुहर्रिर यतेन्द्र सिंह को सौंप दी थीं। यह भी पढ़ें- हस्तिनापुर पुलिस ने नष्ट की 43 मुकदमों में जब्त अवैध शराब ​ज...