अल्मोड़ा, जून 10 -- अल्मोड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अनामिका सिंह ने मंगलदीप विद्या मंदिर का निरीक्षण किया। विशेष बच्चों से बातचीत की और उनकी ओर से बनाए गए क्राफ्ट, बैग आदि के लिए उत्साहवर्धन किया। इसके बाद लैप्रोसी मिशन करबला पहुंची और वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं व स्वास्थ्य आदि के विषय में के जानकारी ली। उन्हें विधिक प्रावधान, कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। यह भी पढ़ें- जागरुकता कार्यक्रम में सरकार की बताईं योजनाएं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...