अलीगढ़, मार्च 9 -- ​अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। ताला नगरी स्थित श्री मंगलकारी बालाजी महाराज मंदिर का 20वां वार्षिकोत्सव आज 9 और कल 10 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रम को लेकर रेलवे रोड स्थित रेस्टोरेंट में प्रेसवार्ता कर जानकारी साझा की। वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख एवं मंदिर समिति के संरक्षक स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज ने बताया कि दो दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान में शोभायात्रा, महायज्ञ, छप्पन भोग और विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष मुकुल मित्तल, राजेश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि ​पहले दिन 9 मार्च सोमवार को सुबह 10 बजे से श्री हनुमान मंदिर, महावीरगंज से शोभायात्रा शुरु होकर श्री टीकाराम मंदिर तक निकाली जाएगी। शुभारंभ महापौर प्रशांत सिंघल, भाजपा नेता मनीष अग्रवाल करेंगे। सम...