मंगनपुर में 4500 किलो संदिग्ध रसगुल्ला मिला, दो ठिकानों पर छापा
संभल, अगस्त 18 -- संभल के गांव मंगनपुर में बड़े स्तर पर मिलावटी रसगुल्ला बनाए जाने की सूचना पर नगर मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार सोनी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जांच के दौरान दो स्थानों पर रसगुल्ला बनाने का काम सामने आया। खाद्य विभाग की टीम ने मौके से तैयार रसगुल्ले और निर्माण में इस्तेमाल सामग्री के नमूने लेकर जांच के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी। नगर मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार सोनी के निरीक्षण के दौरान ग्राम मंगनपुर निवासी शान द्वारा संचालित सेंड डेयरी फूड्स में रसगुल्ला के 283 भरे हुए पीपे और 397 खाली पीपे मिले। शान द्वारा घर में ही रसगुल्ला तैयार किए जाने की जानकारी सामने आई। मौके पर करीब 4500 किलोग्राम रसगुल्ला पाया गया। इसके बाद तीन क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षकों को मौके पर बुलाया गया। टीम ने रसगुल्ले के साथ ही इसे बनाने में इस्तेमाल की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.