बलिया, मई 15 -- बलिया, संवाददाता। गड़हांचल क्षेत्र के सोहांव ब्लाक में स्थित मंगई नदी से जुड़ने वाले नाले की खुदाई व पुलिया के निर्माण कार्य के लिए पिछले दिनों पूर्व मंत्री नारद राय ने जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से लखनऊ में मुलाक़ात की थी। जलशक्ति मंत्री के निर्देश पर अधिशासी अभियंता (सिंचाई) राकेश कुमार, सहायक अभियंता राम मिलन गोंड व अवर अभियंता राजकुमार चौरसिया समेत विभाग की टीम के साथ पूर्व मंत्री ने मौके पर ले जाकर निरीक्षण कराया। नरही से मंगई नदी तक करौंटी ड्रेन, शहाबुद्दीनपुर (कारो) से ढाई किमी लम्बी फिरोजपुर ड्रेन, टुटुआरी बघौना से मंगई नदी तक नरही ड्रेन तथा टाड़ा ब्रह्म बाबा स्थान के प्रसिद्ध सिद्धस्थल के परिक्षेत्र में जाने वाली ड्रेन की सफाई के अलावा कुछ विशेष जगहों पर पुलिया के निर्माण कार्य के लिए इंजीनियरों ने निरीक्षण किय...