कोडरमा, अप्रैल 16 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता।मुख्यमंत्री मंइया सम्मान योजना के तहत प्राप्त राशि से कोडरमा जिले की महिलाएं आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त कदम बढ़ा रही हैं। इस योजना के जरिए दीदियां न केवल आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं, बल्कि विभिन्न आजीविका गतिविधियों के माध्यम से अपने परिवार की आय में भी वृद्धि कर रही हैं। इसी क्रम में बुधवार को उपायुक्त ऋतुराज ने जिले की सशक्त महिलाओं के साथ बैठक कर उनके अनुभव साझा किए। बैठक के दौरान उपायुक्त ने महिलाओं से संवाद कर जाना कि किस प्रकार उन्होंने योजना से मिली राशि का उपयोग कर अपने रोजगार के साधनों को विकसित किया। मरकच्चो प्रखंड की एक महिला ने बताया कि उन्होंने सम्मान राशि को बचाकर हर्बल शॉप की शुरुआत की, जिससे उनकी आय में लगातार वृद्धि हो रही है। वहीं चंदवारा प्रखंड की एक अन्य महिला ने कहा क...