गढ़वा, मई 24 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के अरंगी, कूपा और मझिगावां पंचायत में रविवार को मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के सत्यापन के लिए पंचायत सचिवालयों में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लाभुकों ने अपने दस्तावेज का सत्यापन कराया। जानकारी के अनुसार खरौंधी प्रखंड में मंईयां सम्मान योजना के कुल 8260 लाभुक हैं। यह भी पढ़ें- आज से होगा मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का पंचायतवार सत्यापनसत्यापन प्रक्रिया मझिगावां पंचायत सचिव कपिलदेव सिंह ने बताया कि पंचायत में कुल 880 लाभुक योजना से जुड़े हुए हैं। सत्यापन के दौरान ऐसे लाभुकों की जांच की जा रही है, जिनकी उम्र 50 वर्ष से अधिक हो चुकी है अथवा जो अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। शिविर में कई नए लोग भी योजना का लाभ लेने के उद्देश्य से आवेदन लेकर पहु...