साहिबगंज, मई 19 -- उधवा। प्रखंड के अमानत पंचायत के पंचायत सहायक (स्वयंसेवक) द्वारा माईयां सम्मान योजना एवं पेंशन योजना में महिलाओं से अवैध वसूली मामले सोशल मीडिया विडियो वायरल के बाद प्रशासन ने संज्ञान लिया है। मामले को लेकर बीडीओ जयंत कुमार तिवारी के निर्देश पर पंचायत सचिव सत्यनारायण रजवार ने सोमवार के देर शाम राधानगर थाना में आवेदन के देकर उक्त स्वंय सेवक सफीक अहमद पर एफआईआर दर्ज कराया है। विदित हो कि स्वंय सेवक द्वारा माईयां सम्मान व पेंशन योजना में पंचायत भवन अमानत में भौतिक सत्यापन के नाम पर महिलाओं से दो सौ रुपया से एक हजार रुपया की मांग किया जा रहा था।कई महिलाओं ने आरोप लगाया कि रुपया नहीं देने पर सूची से नाम हटाने की धमकी दिया जा रहा था।इसके अलावा पूर्वी उधवा,पश्चिम उधवा,पश्चिमी प्राणपुर व पूर्वी प्राणपुर में भी माईयां सम्मान व पे...