गढ़वा, मई 13 -- कांडी, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को धरातल पर उतारने के लिए प्रखंड में प्रशासनिक सक्रियता तेज हो गई है। इसी कड़ी में बुधवार को घटहुआं कला पंचायत सचिवालय परिसर में योजना के लाभुकों के भौतिक सत्यापन का महाअभियान शुरू हुआ। कार्यक्रम के पहले ही दिन पंचायत सचिवालय में ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। यह भी पढ़ें- झारखंड में मंईयां योजना फॉर्म को लेकर भारी बवाल, हजारों महिलाओं का धावा; पथरावमहिलाओं का सत्यापन सत्यापन शिविर में सुबह से ही महिलाओं की लंबी कतारें देखी गईं। पंचायत की सैकड़ों योग्य महिला लाभुकों ने आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर पूरी मुस्तैदी से अपनी पात्रता का सत्यापन कराया। योजना का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए मौके पर मौजूद...