साहिबगंज, जून 23 -- बरहेट/साहिबगंज । मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का अब भौति सत्यापन होगा। इस सिलसिले में सामाजिक सुरक्षा कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी ने यहां के बीडीओ को पत्र लिखा है। सूत्रों ने बताया कि पत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को अप्रैल व मई 2026 का भुगतान किया जाना है। लिहाजा पोर्टल पर दर्ज लाभुकों में से अपने प्रखंड के सभी पंचायतों में भौतिक सत्यापन कर मृत, अयोग्य व अहर्ता नहीं रखने वाले लाभुकों का पोर्टल पर संकल्पानुसार विलोपित कर उसकी सॉफ्ट कॉपी व प्रतिहस्ताक्षरित हार्ड कॉपी में उपलब्ध कराया जाए,ताकि विलोपित लाभुकों का नाम भुगतान सूची से हटाया जा सके। इस पत्र पर यहां के बीडीओ ने सभी पंचायत सचिव को सर्वोच्च प्राथहिमकता के आधार पर तीन दिनों में भौतिक सत्यापन का काम पूरा करने का नि...