मंईयां सम्मान योजना की 92,534 महिलाओं को मिली सम्मान राशि
लोहरदगा, अगस्त 20 -- लोहरदगा, संवाददाता। रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत लोहरदगा जिले की 92,534 लाभुक महिलाओं को अगस्त माह की सम्मान राशि का भुगतान किया गया। सामाजिक सुरक्षा विभाग के सहायक निदेशक ने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक लाभुक महिला के बैंक खाते में ढाई हजार रुपये की राशि भेजी गई है। राशि मिलने से जिले की हजारों महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलेगी और वह अपनी आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में इसका उपयोग कर सकेंगी।उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें सम्मानजनक जीवन के लिए सहयोग प्रदान करना है। रक्षाबंधन के अवसर पर राशि मिलने से महिला लाभुकों में खुशी देखी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.