जमशेदपुर, जुलाई 8 -- झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने मंईयां सम्मान और सर्वजन पेंशन योजना के पात्र लाभुकों के खाते में सम्मान एवं पेंशन राशि भेज दी गई है। मंईयां योजना के अंतर्गत जिले के 2,85,571 लाभुकों के बैंक खातों में मई तक की सम्मान राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित कर दी गई है। दूसरी ओर, जून की सम्मान राशि के भुगतान की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। शीघ्र ही संबंधित लाभार्थियों के खातों में राशि हस्तांतरित कर दी जाएगी।सर्वजन पेंशन योजना की रकम भी जारी इसी प्रकार सर्वजन पेंशन योजना के तहत कुल 2,48,123 लाभुकों को मई तक की पेंशन राशि का भुगतान कर दिया गया है। इनमें राज्य सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था पेंशन योजना के 1,76,006, आदिम जनजाति पेंशन योजना के 6,067, राज्य विधवा सम्मान पेंशन योजना के 46,936, इंटरनली डिस्प्लेस्ड पेंशन स्की...