लातेहार, मार्च 24 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के खुरा पंचायत के 123 मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना के लंबित आवेदन का वेरिफिकेशन शुरू हो गया है। उन आवेदनों को वेरिफाई के बाद योजना का लाभ देने के लिए प्रखण्ड कार्यालय में अग्रसारित किया जाएगा। पंचायत स्वयं सेवक आनन्द प्रसाद ने बताया कि प्रज्ञा केंद्रों से उक्त महिलाओं के द्वारा इस योजना के लाभ के लिए आवेदन ऑन लाइन किया गया था। उक्त आवेदन आदि जरूरी कागजातों का वेरिफाई किया जा रहा है। सम्बन्धित लाभुकों से जरूरी कागजातों की मांग की गई है। इसके बाद उन आवेदनों को योजना का लाभ के लिए भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...