रांची, फरवरी 7 -- झारखंड सरकार ने मंईयां सम्मान योजना की लाभार्थी महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। अब मईयां योजना के सभी लाभान्वितों को बैंकों के माध्यम से 20000 रुपए का लोन मिलेगा। इस तरह अब 2500 रुपए हर महीने पाने वाली महिलाओं को सरकार ने 20 हजार रुपए लोन देने का ऐलान किया है। वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने शनिवार को राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति भारतीय रिजर्व बैंक और नाबार्ड के साथ बैठक में यह घोषणा की। बैठक में बैंकर्स में लोन को लेकर जताई सहमति। वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा इसे अगले बजट में शामिल किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...