औरैया, मई 11 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोशल मीडिया मॉनिटरिंग अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार ग्राम चिटकापुर निवासी आरती देवी पत्नी दीपचंद्र, उम्र करीब 33 वर्ष, पर सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट साझा करने का आरोप है, जिससे वर्ग विशेष की भावनाएं आहत हुईं।मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपों की पुष्टि होने पर महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ, आपत्तिजनक या समाज में वैमनस्य फैलाने वाली पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोतव...