गुड़गांव, जुलाई 4 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। गुरुग्राम से मिली सूचना के आधार पर जिला समुचित प्राधिकारी (पीसीपीएनडीटी) की टीम ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में कथित अवैध भ्रूण लिंग जांच गिरोह का पर्दाफाश किया। कार्रवाई के बाद गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाने में 2 जुलाई को एफआईआर दर्ज की गई। मामले में दलाल, सेंटर संचालक और तकनीशियन समेत चार लोगों को आरोपी बनाया गया है। एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), पीसीपीएनडीटी अधिनियम, 1994 तथा राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम, 2019 की विभिन्न धाराएं लगाई गई हैं। रिपोर्ट के अनुसार गुरुग्राम के जिला समुचित प्राधिकारी (पीसीपीएनडीटी) को सूचना मिली थी कि गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र स्थित प्रकाश डायग्नोस्टिक सेंटर के माध्यम से गर्भस्थ शिशु का लिंग परीक्षण कराया जा रहा था। शिकायत में आरोप था कि एक दलाल...