भ्रूण लिंग जांच के शक में नर्सिंग होम पर छापा, टीम को तीन घंटे बनाया बंधक
सहारनपुर, जून 24 -- सहारनपुर, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे रोड स्थित एक नर्सिंग होम पर मंगलवार को हरियाणा स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम की छापेमारी ने पूरे दिन हाईवोल्टेज ड्रामा खड़ा कर दिया। भ्रूण लिंग परीक्षण के संदेह में पहुंची टीम ने जांच के दौरान संदिग्ध मशीनों को सील कर जब्त करने की कार्रवाई शुरू की तो किसान यूनियन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए जमकर हंगामा कर दिया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि जांच टीम को एक कमरे में बंद कर करीब तीन घंटे तक बंधक बनाए रखा गया। मंगलवार सुबह सोनीपत से डॉ. दीपक कौशिक के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम पूर्व में पकड़े गए आरोपी यामीन खान को साथ लेकर रेलवे रोड स्थित नर्सिंग होम पहुंची थी। टीम ने भ्रूण लिंग परीक्षण से जुड़े मामलों की जांच शुरू की। जांच के दौरान टीम को कुछ गतिविधियां संदिग्ध लगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.