लखनऊ, मई 6 -- रियल एस्टेट सेक्टर में खरीदारों को गुमराह कर हवाई वादों पर मकान बेचने वाले एजेंटों के खिलाफ उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में दोषी पाए गए 31 एजेंटों पर कुल 33.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब लगातार मिल रही शिकायतों ने रेरा को सख्त कदम उठाने के लिए मजबूर किया। --- यह भी पढ़ें- यूपी में फ्लैट या प्लॉट खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों को बड़ी राहत, मिलने जा रहीं यह सुविधाएंजांच में खुला गुमराह करने का खेल रेरा की जांच में सामने आया कि ये एजेंट उन सुविधाओं को भी बढ़ा-चढ़ाकर बता रहे थे, जो बिल्डरों द्वारा दी ही नहीं जा रही थीं। खरीदारों को बेहतर लोकेशन, अत्याधुनिक सुविधाएं और प्रीमियम सुविधाओं का लालच देकर प्लॉट, फ्लैट और मकान बेचे जा रहे थे। हकीकत साम...