जौनपुर, मई 2 -- रामनगर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर (पडराव) गांव में शुक्रवार रात सांप्रदायिक विवाद और पथराव की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही नेवढ़िया सहित आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन जांच में मामला भ्रामक निकला। बताया जाता है कि गांव निवासी एक व्यक्ति ने डायल 112 पर फोन कर हिंदू-मुस्लिम के बीच विवाद और पथराव होने की सूचना दी थी। सूचना पर नेवढ़िया थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी व मड़ियाहूं क्षेत्राधिकारी परमानंद कुशवाहा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। जांच में कहीं भी सांप्रदायिकतनाव या पत्थराव की पुष्टि नहीं हुई। यह भी पढ़ें- दिनदहाड़े लूट की घटना निकली फर्जी, आरोपित गिरफ्तार पुलिस के अनुसार, गांव में एक शादी समारोह के दौरान घर के बाहर दो लोगों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.