रांची, फरवरी 25 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी थाना परिसर में बुधवार को होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार ने की। इस अवसर पर एसडीपीओ वरुण रजक, थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह, नगर पंचायत के प्रशासक सृष्टि दिप्रिया मिंज तथा प्रमुख शैलेश कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि होली और रमजान का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और सामाजिक समरसता के साथ मनाया जाएगा। थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने लोगों से अपील की कि किसी पर जबरन रंग न डालें। यदि किसी व्यक्ति को रंगों से आपत्ति हो तो उसकी भावनाओं का सम्मान किया जाए। उन्होंने कहा कि त्योहार की खुशी में किसी प्रकार की जबरदस्ती य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.