बागेश्वर, मार्च 19 -- बागेश्वर। आगामी ईद-उल-फितर और नवरात्रि पर्व को देखते हुए जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी थाना और शाखा प्रभारियों के साथ गोष्ठी कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। एसपी ने निर्देश दिए कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में मंदिरों, मस्जिदों, संवेदनशील स्थानों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करें। नवरात्रि के दौरान मंदिरों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा, वहीं ईद-उल-फितर के अवसर पर मस्जिदों और नमाज स्थलों पर भी विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.