पलामू, मई 25 -- विश्रामपुर। जोगा पंचायत की मुखिया कमला देवी ने पंचायत क्षेत्र में खराब चापाकलों की मरम्मत को लेकर सोशल मीडिया पर पूर्व जिला पार्षद की ओर से पोस्ट की गई रिपोर्ट को भ्रामक बताते हुए आपत्ति जताई है। उन्होंने प्रेस प्रतिनिधियों को बताया कि पंचायत के विभिन्न स्थानों पर खराब चापाकलों की मरम्मत निजी मिस्त्री भेजकर कराई गई है। जिससे लोगों को पेयजल की समस्या न हो। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर गलत प्रचार कर मरम्मत कार्य का श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं। जनता को गुमराह करने के उद्देश्य से भ्रामक बातें फैलाई जा रही हैं। पंचायत से कराए गए कार्यों की जानकारी ग्रामीणों व संबंधित लोगों से ली जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...