हरदोई, अप्रैल 25 -- मल्लावां। गढ़ी रसूलपुर गांव के शिल्पी हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन लोगों को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर उनका चालान किया। सीओ रवि प्रकाश ने लोगों से अपील की कि किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। मल्लावां पुलिस के अनुसार कछौना थाना क्षेत्र के उसरहा गांव निवासी संदीप, अमन और विपिन पर सोशल मीडिया के माध्यम से जातीय उन्माद फैलाने का आरोप है। इसी को लेकर तीनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बताया गया कि तीनों से मिलने आए एक व्यक्ति द्वारा बनाया गया वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसकी पुष्टि नहीं की गई है। कोतवाल शिवाकांत पांडे ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दिन ही ...