अररिया, जून 25 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि शंकरपुर पंचायत के कपरफोड़ा चौक स्थित पंचायत भवन में मंगलवार की शाम मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुर्साकांटा थानेदार रोहित कुमार ने कहा कि मुहर्रम का पर्व त्याग, संयम और भाईचारे की प्रतीक है। उन्होंने सभी समुदायों से एक दूसरे की भावनाओं का साम्मान कर सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुहर्रम पर्व मनाने की अपील की। इसके साथ ही जुलूस के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहने, निर्धारित रुट होकर तजिया निकालने की बात कही। अफवाह फैलाने वाले, साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वालों व असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रहेगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की लगातार मॉनिटरिंग होगी और भ्रामक या उकसाऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- शांतिपूर्ण, भाईचारे और परंपर...