इटावा औरैया, अगस्त 20 -- इटावा। यूथ लेड टीबी मुक्त भारत अभियान में माय भारत व जिला टीबी विभाग से संचालित अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम में माय भारत के स्वयंसेवकों ने चयनित गांवों में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में पहुंचकर टीबी के बारे में जागरुक किया। टीबी के संबंध में लोगों में जो भ्रांतियां फैली हैं, उन्हे भी दूर करने का प्रयास किया और यह समझाया कि इस बीमारी का समय पर इलाज जरुरी है। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर में विशेष टीबी जागरूकता सत्र आयोजित किया। सत्र में ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, समय पर जांच, नियमित व पूर्ण उपचार, टीबी से बचाव तथा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- आयुष्मान आरोग्य मंदिर पहुंचे युवा, समझी टीबी नियंत्रण की जमीनी व्यवस्था स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों...