पटना, जनवरी 27 -- बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना निदेशक सुमित कुमार ने कहा कि एचआईवी/एड्स को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। सही जानकारी, सकारात्मक संवाद और संवेदनशील रिपोर्टिंग के माध्यम से न केवल जागरूकता बढ़ाई जा सकती है, बल्कि इससे प्रभावित लोगों के प्रति समाज में स्वीकार्यता और सहयोग की भावना भी विकसित की जा सकती है। सुमित कुमार मंगलवार को पटना में एचआईवी/एड्स विषय पर मीडिया उन्मुखीकरण कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यशाला का उद्देश्य एचआईवी/एड्स से जुड़ी सही, वैज्ञानिक एवं संवेदनशील जानकारी को मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुंचाना था। मौके पर संयुक्त निदेशक मनोज कुमार सिन्हा, अतर इमाम खान, मंत्रेश्वर पाठक, आलोक सिंह आदि पदाधिकारियों समेत मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।...