नई दिल्ली, अगस्त 7 -- बिहार में एक और भ्रष्ट डीपीओ के ठिकानों पर ईओयू की रेड पड़ी है। सहरसा के शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अजीत अमर के चार ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई की ओर छापेमारी की जा रही है। विशेष न्यायालय निगरानी उत्तर बिहार मुजफ्फरपुर से प्राप्त तलाशी वारंट के आधार पर ईओयू की टीम यह कारवाई कर रही है। अजीत अमर के सीवान स्थित पैत्रिक आवास, सहरसा में आवास और कार्यालय तथा छपरा में एक ठिकाने पर रेड चल रही है। सीवान में दारौंदा थाना के रैनी स्थित पैतृक मकान, सहरसा नया बजार स्थित किराये का आवास, सहरसा स्थित सरकारी कार्यालय कक्ष और छपरा गंडक कॉलोनी स्थित सरकारी आवास पर अलग-अलग टीम तलाशी ले रही है। कुल 62.20 लाख रुपए आय से अधिक सम्पति अर्जन करने का आरोप है। अजीत पर कुल 62,20,550 रुपये आय से अधिक की संपत्ति अर्जित करने का आरोप ...