अलीगढ़, मार्च 13 -- खैर, संवाददाता। तहसील स्तर के अधिकारियों की कार्यशैली के विरोध में संयुक्त बार एसोसिएशन की हड़ताल गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रही। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक संबंधित अधिकारियों को हटाया नहीं जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। जानकारी के अनुसार बुधवार को अधिवक्ताओं ने प्रस्तावित बैठक के कारण सभी न्यायालयों में प्रस्ताव भेजकर मुकदमों की अग्रिम तिथि लगाने की मांग की थी। लेकिन एसडीएम खैर द्वारा प्रस्ताव को अस्वीकार करते हुए अदालत में मुकदमों की पुकार शुरू करा दी गई, जिससे अधिवक्ताओं और एसडीएम के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद अधिवक्ताओं ने बैठक कर सभी न्यायालयों का बहिष्कार करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.