नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- नेपाल में 'जेन जी' आंदोलन के बाद बनी नई सरकार को एक महीने का भी वक्त पूरा नहीं हुआ है और देश के होम मिनिस्टर सुदन गुरुंग को इस्तीफा देना पड़ा है। यह वही सुदन गुरुंग हैं, जो जेन जी आंदोलन के दौरान करप्शन के खिलाफ एक चेहरा बनकर उभरे थे। भ्रष्टाचारियों के घर से एक-एक पाई निकाल लाने जैसे उनके बयानों की खूब चर्चा हुआ करती थी। होम मिनिस्टर बनने के बाद भी उनकी पहली टिप्पणी यही थी कि मैं भ्रष्ट लोगों को दुनिया के सामने लाऊंगा और यह बताऊंगा कि नेपाल में कैसे तेजी से बदलाव हो रहे हैं। उनका तो यहां तक कहना था कि यदि उन्होंने कुछ गलती की होगी तो भ्रष्टाचार के मामले में मैं अपने पिता तक को नहीं बख्शूंगा। ऐसे में बड़ा सवाल है कि गुरुंग आखिर खुद कैसे वित्तीय मामलों में फंस गए। इसकी वजह यह है कि मनी लॉन्ड्रिंग की जांच में घिरे एक ...