बेगुसराय, अगस्त 10 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। गौड़ा-एक पंचायत में भाकपा कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाल कर बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई एवं शिक्षा व्यवस्था को कमजोर बनाने के सरकार के रवैया का विरोध जताया। शाखा मंत्री अमरनाथ राय एवं योगेन्द्र पासवान ने बताया कि 1 सितंबर को दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर पंचायतों में जनसंपर्क अभियान एवं पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मौके पर जिला सचिव मंडल के सदस्य जुलूम सिंह ने कहा कि मनरेगा कानून को बदलकर मजदूरों का शोषण करना चाहती है। किसान नेता दिनेश सिंह ने कहा कि किसानों के बाद अब छात्रों के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार सरकार ने किया। सरकार पुलिस के बल पर आन्दोलन को दबाने का प्रयास कर रही है लेकिन अब कोई दबने वाला नहीं है। यह भी पढ़ें- भाकपा ने महंगाई-बेरोजगारी को लेकर निकाली पदयात्रा मौके पर प्र...