रामगढ़, जुलाई 2 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू लेक रिसॉर्ट परिसर में बुधवार को क्षेत्र के युवाओं की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता तारिक रजा और संचालन मोहम्मद शादाब ने की। बैठक में एक संगठन भ्रष्टाचार विरोधी युवा संगठन का गठन किया गया। जिसके अध्यक्ष तारीक रजा, सचिव सेराज अंसारी, कोषाध्यक्ष सुल्तान अंसारी, मीडिया प्रभारी शादाब अंसारी, संरक्षक मोहम्मद सज्जाद नूरी कर चयन किया गया। साथ ही सदस्यों में साजिद अंसारी, तबरेज अंसारी, हसनैन अंसारी, मुकेश गंझू, हाफिजूल अंसारी, शमशेर आलम, यूसुफ अंसारी, रमजान अंसारी, प्रवेश अंसारी, शमीम अंसारी आदि शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...