गोंडा हिन्दुस्तान, मार्च 19 -- UP News: गोंडा जिले के बेसिक शिक्षा विभाग में करोड़ों रुपये के टेंडर घोटाले और घूसखोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। नगर कोतवाली पुलिस ने विभाग के जिला समन्वयक (DC निर्माण) विद्याभूषण मिश्रा को धोखाधड़ी और रिश्वतखोरी के आरोपों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई के बाद से शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं सोनभद्र में सीएमओ कार्यालय में संविदा पर तैनात डाटा एंट्री ऑपरेटर को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है।क्या है पूरा मामला? भ्रष्टाचार का यह खेल डेस्क-बेंच की आपूर्ति के लिए जारी किए गए 15 करोड़ रुपये के टेंडर से जुड़ा है। नीमन सीटिंग सॉल्यूशन फर्म के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) ने आरोप लगाया था कि बेसिक शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों...