भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण विषय पर कार्यक्रम हुआ
पिथौरागढ़, अप्रैल 30 -- संतोष, पिथौरागढ़। लक्ष्मण सिंह महर परिसर में भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता सतर्कता विभाग हल्द्वानी से आए राजीव जोशी ने छात्र-छात्राओं को भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाने को प्रेरित किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को भ्रष्टाचार में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के विभिन्न माध्यमों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर परिसर निदेशक डॉ. हेमचंद्र पांडे ने सभी अतिथियों का स्वागत कर उनका आभार जताया। यहां मुख्य अनुशासक डॉ. कमलेश भाकुनी, संकायाध्यक्ष डॉ. रुचिता पंगरिया, डॉ. भावना पांडे, डॉ. कौशल किशोर, डॉ. चंदन जीना, डॉ. तनुश्री सहित अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.