रांची, मई 15 -- रांची। रिश्वत मामले में आरोपी सोनाहातू के तत्कालीन बीएसओ संतोष सिन्हा के खिलाफ 15 साल बाद भी मुकदमा शुरू नहीं हो सका है। कारण है रांची उपायुक्त की ओर से अब तक अभियोजन स्वीकृति नहीं दी गई है। शुक्रवार को एसीबी की विशेष अदालत में एक बार फिर फाइल खुली और उसमें अगली तारीख 5 जून निर्धारित कर बंद कर दी गई। सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि अब तक अभियोजन स्वीकृति प्रस्तुत नहीं किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...