नई दिल्ली, अगस्त 29 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व सीईओ उदित प्रकाश राय और एक निजी व्यक्ति नागेंद्र यादव को राउज एवेन्यू अदालत ने शनिवार को बोर्ड से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में एसीबी को दो दिन की रिमांड पर सौंप दिया है। विशेष न्यायाधीश दिग विनय सिंह की अदालत ने दोनों आरोपियों की रिमांड की मांग करने वाली भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) की याचिका को स्वीकार कर लिया है। एसीबी ने कहा कि उसे मामले से संबंधित हवाला लेनदेन के बारे में आरोपियों से पूछताछ करने की जरूरत है। दावा किया गया कि आरोपी शाखा के साथ सहयोग नहीं कर रहे हैं। हालांकि, आरोपी के वकील ने याचिका का विरोध किया।

मामले की पृष्ठभूमि अदालत ने 19 अगस्त को मामले में दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन व चार अन्य को तीन सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिय...