हरदोई, अगस्त 22 -- सवायजपुर। प्रदेश में लेखपालों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संगठन की कार्रवाई के विरोध में शनिवार को सवायजपुर तहसील में लेखपालों ने छह घंटे तक कार्य बहिष्कार कर शांतिपूर्ण धरना दिया। तहसील अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा और महामंत्री अभिषेक द्विवेदी की अगुवाई में लेखपाल सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक तहसील परिसर में मौजूद रहे। लेखपालों के कार्य से विरत रहने का असर थाना समाधान दिवस पर भी दिखाई दिया। लेखपाल संघ ने सवायजपुर तहसील के उपजिलाधिकारी को पत्र भेजकर भ्रष्टाचार के मामलों में निष्पक्ष जांच की मांग की। संघ का कहना है कि लेखपाल कठिन परिस्थितियों में शासन की योजनाओं और राजस्व संबंधी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। यह भी पढ़ें- लेखपालों ने किया धरना प्रदर्शन किसी निर्दोष कर्मचारी के खिलाफ गलत या सुनियोजित ट्रैप कार्रवाई से उसके...