बांदा, अप्रैल 18 -- बांदा, संवाददाता। समाजसेवी पुष्पेंद्र सिंह चुनाले ने बीएसए की ओर से प्रधानाध्यापकों को जारी किए गए आदेश को रद्द करने की मांग डीएम से की है। उन्होंने आरोप लगाया कि बेसिक शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए ऐसा तुगलकी फरमान जारी किया गया है। शासन की ओर से संचालित महत्वाकांक्षी योजनाओं में क्या हो रहा है, यह जानने का अधिकार समाजसेवियों व मीडिया को है। पुष्पेंद्र सिंह ने कहा है कि बीएसए अव्यक्तराम तिवारी ने आदेश जारी किया है कि सूचना विभाग से जारी परिचय पत्र के बाद ही विद्यालयों में एमडीएम, उपस्थिति व योजनाओं की जानकारी मिल सकती है। यह भी पढ़ें- बीएसए बांदा का फरमान, अब मीडिया कर्मियों को दिखाना होगा आईकार्ड समाजसेवी, नेता व पत्रकार प्राइमरी स्कूलों में अभिभावकों या बच्चों की समस्या होने पर ही जाते हैं। समाज के चौ...