आजमगढ़, फरवरी 13 -- आजमगढ़। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश संयोजक शिवमोहन शिल्पकार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विकास प्राधिकरण सहित अन्य विभागों में भ्रष्टाचार सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंप कर जांच कराने की मांग की । ज्ञापन में विकास प्राधिकरण के सचिव एवं अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध जांच कमेटी गठित करने, नगर पंचायत जीयनपुर में सरकारी भूखंडों को अवैध कब्जा धारकों से मुक्त कराने, तहसील सदर और सगड़ी में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने, शहर के बंधे की जमीन को अवैध कब्जेदारों से मुक्त कराने आदि की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से बालचंद जैसवारा, महेंद्र सोनकर, उमेश सोनकर, कमलेश सोनकर, लाल बिहारी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.