देवरिया, जनवरी 25 -- बरहज (देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। नगरपालिका परिषद गौरा बरहज की अध्यक्ष श्वेता जायसवाल को भ्रष्टाचार के आरोपों पर शासन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के आदेश पर नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव पी. गुरु प्रसाद ने यह नोटिस जारी किया। अध्यक्ष को 15 दिन में लिखित जवाब देने का निर्देश दिया गया है। इस कार्रवाई से नगरपालिका प्रशासन में खलबली मच गई है। हालांकि, अध्यक्ष ने कोई नोटिस मिलने से इनकार किया है। भाजपा नेता अमरेंद्र गुप्त, भाजपा सभासद लव सोनकर, नवाब हुसैन, उमेश यादव, अंजू यादव और द्रौपती देवी ने नियमों को ताक पर रखकर चहेती फर्मों को निविदा देने, स्वच्छ भारत मिशन के तहत अधिक मूल्य पर कूड़ेदान खरीदने, नगरपालिका के वाहनों का अध्यक्ष द्वारा निजी कार्य मे उपयोग, टैक्सी स्टैंडों से अवैध वसूली, निर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.