महोबा, मार्च 13 -- महोबा, संवाददाता। ग्राम पंचायत के कार्यों में हुए भ्रष्टाचार के मामले में विभाग के द्वारा नोटिश जारी करने के बाद भी अब तक जवाब न मिलने से मामला शांत होता जा रहा है ।उधर विभागीयअधिकारियों ने पूरे मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई की बात कही है । बता देंगे जिले की बड़ी ग्राम पंचायत में शुमार पनवाडी में विकास के नाम पर 40 लख रुपए का घोटाला किया गया था। अधिकारियों द्वारा जांच में मामला उजागर होने पर ग्राम प्रधान संजय दुबे व ग्राम विकास अधिकारी निर्देश पटेल के खिलाफ नोटिस जारी किया गया था। नोटिसजारी होने के बाद अब तक ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी द्वारा स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है। सूत्रों की माने तो पूरे मामले में बचाव के लिए प्रयास लगाए जा रहे हैं। स्पष्टीकरण देने में हो रही देरी से पूरे मामले में बरती जा रही लापरवाह...