पलामू, सितम्बर 4 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिले में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितता से जुड़े करीब तीन दशक पुराने मामले में गुरुवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की पलामू यूनिट ने छतरपुर, नौडीहा बाजार और चैनपुर क्षेत्र में आरोपियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर दो सेवानिवृत्त सरकारी कर्मियों समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। कई घंटे चली कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों से पूछताछ और मेडिकल चेकअप कराया गया। इसके बाद उन्हें देर रात न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एसीबी के अनुसार छतरपुर प्रखंड में पद के दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितता के मामले में तत्कालीन बीडीओ रामाशीष सिंह समेत कुल 23 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। मुरुमदाग निवासी परिवादी मोती यादव की परिवाद याचिका के आधार पर प्रारंभिक जांच शुरू हुई थी। आरोप है कि रामाशीष सिंह और ...