उन्नाव, जनवरी 7 -- मोहान। नहर विभाग से पुलिया के किनारे पैरापेट (रेलिंग, दीवार) की गुणवत्ता भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। पुलिया के ऊपर बनी बीस से अधिक रेलिंग टूट कर गिर गई। राहगीर और दोपहिया वाहन चालक टूटी दीवार की वजह से नहर में गिरकर घायल हो रहे हैं। हसनगंज ब्लॉक क्षेत्र के हसनगंज कस्बा, न्योतनी, मूसेपुर, मोहनीखेड़ा, अजमतगढ़ी, रसूलपुर बकिया, रामपुर अखौली सहित कई गांवों में हाल ही में नहर विभाग से पुलिया के ऊपर बनाई गई दीवार टूट गई। स्थानीय ग्रामीण प्रदुम, दीपक यादव, जगत तिवारी, आनंद पंडित सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि नहर विभाग ने लाखों रुपये की लागत से पुलिया की ऊपर टूटी दीवारों का निर्माण कराया गया था। लेकिन निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों की अनदेखी की गई। घटिया निर्माण सामग्री और लापरवाही के चलते दीवारें टूट गई। लोगों ने विभाग से मज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.