एटा, मार्च 10 -- बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित धरनास्थल पर अखिल भारतीय किसान यूनियन की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी के नेतृत्व में किसानों ने तहसील, कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक के अंत में जिलाधिकारी एटा के नाम ज्ञापन एसडीएम श्वेता सिंह को सौंपा गया। एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में अखिल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया है कि 23 मार्च से तहसीलों पर प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से वह अपेक्षा कर रहे है कि उनकी समस्याओं, शिकायतों का तत्काल समाधान कराया जाए। राष्ट्रीय महासचिव तेज सिंह वर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल सोलंकी, प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप अहीर, मण्डल अध्यक्ष थान सिंह लोधी, जिलाध्यक्ष अरविंद शाक्य, जिला महासचि...