भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद ने किया धरना प्रदर्शन
भागलपुर, जून 9 -- बड़हिया, लखीसराय से मनीष की रिपोर्ट प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के आह्वान पर मंगलवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। प्रखंड अध्यक्ष संजय महतो की अध्यक्षता में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत दिन के 11 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस धरना में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने विभिन्न जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। धरना कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष, राज्य परिषद के सदस्य संजय कुमार पिक्कू, एससीएसटी जिलाध्यक्ष सुभाष पासवान, जिला महासचिव एसपी सिंह, नगर अध्यक्ष उमेश सिंह सहित पार्टी के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- लखीसराय: महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद का धरना, सरकार पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.