मुजफ्फर नगर, अप्रैल 6 -- भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के विरुद्ध भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने मोर्चा खोल दिया है। विकास भवन स्थित सीडीओ कार्यालय पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। जिलाध्यक्ष अक्षु त्यागी के नेतृत्व में किसानों ने आरोप लगाया कि सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार से आम जनता त्रस्त है। उन्होंने दो टूक कहा कि जब तक भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन समाप्त नहीं होगा। धरने में महानगर अध्यक्ष वसीम खान सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...