बोकारो, सितम्बर 2 -- जेएलकेएम नावाडीह प्रखंड इकाई की बैठक मंगलवार को की गई। पुलिस-प्रशासन एसोसिएशन द्वारा विधायक जयराम कुमार महतो पर कथित रूप से बनाए जा रहे दबाव के प्रयास के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आवाज बुलंद की। कहा कि जनता के मत से चुने गए जनप्रतिनिधि की आवाज को किसी दबाव के माध्यम से दबाया नहीं जा सकता। विधायक द्वारा झारखंड से भ्रष्टाचार खत्म करने के संकल्प को लेकर संघर्ष जारी रखने का निर्णय लिया गया। 6 सितंबर को नावाडीह में शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकालने का निर्णय लिया गया। कहा कि मार्च के माध्यम से सरकार एवं प्रशासन से कानून और संविधान के अनुरूप निष्पक्ष होकर काम करने की मांग की जाएगी। यह भी पढ़ें- Chatra News: डुमरी विधायक जयराम महतो को मिली जमानत कहा कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ लड़ाई नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार...