वाराणसी, जनवरी 22 -- गंगापुर। राजातालाब तहसील बार एसोसिएशन की बैठक में बुधवार को अधिवक्ताओं ने भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। अखिलेश गुप्ता ने बार के समक्ष इस बाबत प्रस्ताव रखा। एकमत से निर्णय लिया गया कि जब तक भ्रष्टाचार के खात्में के लिए तहसील में बार-बेंच के बीच बैठक नहीं होती, कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि तहसील में भ्रष्टाचार की शिकायतें आम हो गई हैं। छोटा हो या बड़ा काम, बिना पैसे के नहीं होता। इस संबंध में उप जिलाधिकारी से वार्ता की गई है। जब तक भ्रष्टाचार पर नकेल नहीं कसी जाएगी, आंदोलन जारी रहेगा। बैठक में प्रदीप सिंह, नारायणी, अमृत, पुष्पराज, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...